खुखरान राघव चड्ढा

खुखरान राघव चड्ढा-आम आदमी पार्टी के शिल्पकार

 इतिहास साक्षी है की, खुखरानो ने हर मोर्चे पर स्वयं को साबित करते हुए समाज में अपनी प्रतिष्ठित जगह बनाई है। आज विश्व में कई बडे खुखरान नाम आदर का स्थान रखते है। खुखरान समाज में नवोदित पीढी भी अपने बुर्जुगो से आशिष व आदर्श लेकर आगे बढ रहे है। हाल ही में नई दिल्ली में सत्ता पर आई आम आदमी पार्टी की विजय में भी एक खुखरान शख्सीयत का बडा हाथ है। पेशे से सी.ए. खुखरान राघव चड्ढा इस विजय के १० बडे शिल्पकारो में से एक है। दिल्ली के उत्साहित युवा सी.ए. खुखरान राघव चड्ढा कु छ ही महिनो में आम आदमी पार्टी में विशेष स्थान स्थापित कर खास बन गए। और पार्टी के थिंक टैंक में जगह बनाते हुए प्रवक्ता पद हासिल किया। जानकार बताते है की, विगत विधान सभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बडे नेताओं के खिलाफ जानकारियां इकठ्ठा कर मोर्चा खोलने का काम राघव चड्ढा ने ही किया था। विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नुपूर शर्मा ने राघव चड्ढा के खिलाफ के छेडछाड का आरोप लगाया था। जिसके बाद से वह चर्चित हो गए। 

 नई दिल्ली के सुनिल व अल्का चड्ढा के घर ११ नवंबर १९८८ को राघव चड्ढा का जन्म हुआ। बाराखंबा रोड पर स्थित मॉर्डन स्कूल व श्री व्यंकेटेश्वरा महाविद्यालय में उनका प्रारंभिक शिक्षण हुआ। इसके बाद राघव में लंदन स्कुल ऑफ इकोनॉमिक्स से पाठ्यक्रम करते हुए इस्टिट्युट ऑफ चार्टड अकॉउटंटस ऑफ इंडिया से सी.ए. पाठ्यक्रम पुरा किया। और वह अन्ना हजारे के रिश्वत विरोधी आंदोलन से जुड गए। बाद में वह अपनी प्रतिभा के दम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ लोकपाल मुद्दे पर जुडे गए और योगेंद्र यादव को हटाए जाने के बाद वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दी गए। अपनी वाकपटूता, शोध-तीक्ष्णता, विषयो पर पकड के चलते सुर्खियों में बने हुए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जगजीत , आशा और लता जी.. वाह क्या बात है

श्री इच्छादेवी माता का मंदिर एक तीर्थक्षेत्र

गणितज्ञ भास्कराचार्य जयती पर विशेष